{"_id":"5e9ca1d98ebc3e75e009826e","slug":"conditional-exemption-of-11-industries-from-today-in-lockdown-bareilly-news-bly4031754137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में 11 उद्योगों को आज से चलाने की सशर्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में 11 उद्योगों को आज से चलाने की सशर्त छूट
सार
शर्तों के साथ प्रशासन से अनुमति लेकर चालू करेंगे उद्यमी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
सीबीगंज, परसाखेड़ा, भोजीपुरा, रजऊ इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हो सकेंगी औद्योगिक इकाइयां
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन में कारोबारियों को 11 उद्योगों को 20 अप्रैल से शुरू करने की सशर्त अनुमति मिल गई है। प्रशासन ने इंडस्ट्रीज को शर्तों के मुताबिक शुरू कराने के लिए महाप्रबंधक (उद्योग) और एडीएम (प्रशासन) को नोडल अफसर नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही सीबीगंज, परसाखेड़ा, भोजीपुरा, रजऊ सहित कई जगहों पर औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। हालांकि शासन से 20 अप्रैल के बाद उद्योगों को शुरू करने संबंधी गाइडलाइन प्रशासन के पास पहले ही आ चुकी थी।
रविवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। शुरूआत में औद्योगिक इकाइयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अभी 50 प्रतिशत ही श्रमिक बुलाए जाएंगे। हॉटस्पॉट और स्क्रीनिंग वाले क्षेत्रों के श्रमिकों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा उद्योगों में कामगारों के लिए सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था भी रहेगी। इस शर्त का कड़ाई से अनुपालन कराना होगा कि जिन श्रमिकों को बुलाया जाएगा, उन्हें या तो कार्यस्थल या फिर किराए के भवन में सोशल डिस्टेंसिंग और खाने-पीने की व्यवस्था के साथ रोका जाएगा। ऐसा न होने पर उन्हें बस से हर दिन लाने और पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी। काम शुरू करने से पहले उद्यमियों को संयुक्त महाप्रबंधक उद्योग ऋषि रंजन गोयल से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह जांच के बाद काम शुरू करने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीज को शर्तों के साथ प्रशासन से परमीशन लेकर काम करने की राहत दी गई है। इस संबंध में भी उद्यमियों को भी अवगत करा दिया गया है कि उन्हें किस तरह से काम करना है। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन में कारोबारियों को 11 उद्योगों को 20 अप्रैल से शुरू करने की सशर्त अनुमति मिल गई है। प्रशासन ने इंडस्ट्रीज को शर्तों के मुताबिक शुरू कराने के लिए महाप्रबंधक (उद्योग) और एडीएम (प्रशासन) को नोडल अफसर नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही सीबीगंज, परसाखेड़ा, भोजीपुरा, रजऊ सहित कई जगहों पर औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। हालांकि शासन से 20 अप्रैल के बाद उद्योगों को शुरू करने संबंधी गाइडलाइन प्रशासन के पास पहले ही आ चुकी थी।
रविवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। शुरूआत में औद्योगिक इकाइयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अभी 50 प्रतिशत ही श्रमिक बुलाए जाएंगे। हॉटस्पॉट और स्क्रीनिंग वाले क्षेत्रों के श्रमिकों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा उद्योगों में कामगारों के लिए सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था भी रहेगी। इस शर्त का कड़ाई से अनुपालन कराना होगा कि जिन श्रमिकों को बुलाया जाएगा, उन्हें या तो कार्यस्थल या फिर किराए के भवन में सोशल डिस्टेंसिंग और खाने-पीने की व्यवस्था के साथ रोका जाएगा। ऐसा न होने पर उन्हें बस से हर दिन लाने और पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी। काम शुरू करने से पहले उद्यमियों को संयुक्त महाप्रबंधक उद्योग ऋषि रंजन गोयल से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह जांच के बाद काम शुरू करने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीज को शर्तों के साथ प्रशासन से परमीशन लेकर काम करने की राहत दी गई है। इस संबंध में भी उद्यमियों को भी अवगत करा दिया गया है कि उन्हें किस तरह से काम करना है। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन विज्ञापन