फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   comptition

डाक विभाग की प्रतियोगिता में करें प्रतिभाग, जीते तो मिलेगी पचास हजार तक की नगद राशि

Sat, 14 Dec 2019 09:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
comptition
बदायूं। डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रिय बापू अमर हैं शीर्षक पर खुली पत्र लेखन प्रतियोगिता होगी। बापू पर सर्वश्रेष्ठ पत्र लिखने वाले प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। इसमें उम्र की भी कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक बालकिशन ने बताया कि प्रतिभाग के लिए अंतर्देशीय पत्र या ए फोर साइज के कागज पर पांच सौ से हजार शब्दों के बीच लेख लिखकर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल के पते पर 31 दिसंबर तक प्रेषित करना होगा। उन्होंने बताया कि लेख हिन्दी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में लिख सकते हैं। इसमें पत्र हस्तलिखित होना चाहिए। टाइप लेखन मान्य नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें परिमंडलीय, राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के लोग पत्र को प्रधान डाकघर या अन्य वितरण डाकघरों से लगे लैटर बॉक्स में डाल सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने ब्रांच पोस्ट मास्टर के माध्यम से अपना पत्र लेखन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed