फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complete preparations now for Vande Bharat operations

Bareilly News: वंदे भारत के संचालन के लिए अभी से तैयारियों को पूरा करें

Sun, 16 Nov 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations now for Vande Bharat operations
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर ने शनिवार को इज्जतनगर मंडल का दौरा किया। डीआरएम वीणा सिन्हा समेत अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि देश में वंदे भारत एक्सप्रेस काफी लोकप्रिय हो रही है। इज्जतनगर मंडल के तहत भी वंदे भारत का संचालन किया जाना है। इसके लिए अभी से तैयारियों को पूरा कर लें। इस दौरान जीएम को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जीएम को बताया कि मंडल में यात्रियों की कुल संख्या 42.02 मिलियन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.92 प्रतिशत अधिक है। जीएम ने कर्मचारी कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने कई विभागों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सुरक्षा व संरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के तहत वंदे भारत के संचालन के संबंध में संभावित रूटों को लेकर भी परिचालन विभाग के अधिकारियों से बात कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पूर्व उन्होंने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और पौधरोपण किया। बरेली सिटी-काठगोदाम रेलखंड का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम संजीव श्रीवास्तव समेत सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों ने जीएम के सामने उठाईं समस्याएं
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर के इज्जतनगर पहुंचने पर रेलवे कर्मचारी यूनियनों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जीएम के सामने अपनी लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में शैलेंद्र सिंह यादव, निहारिका, रिमझिम, शशिबाला, वंदना, हरीशवाला, संतोष यादव ने जीएम के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। इस मौके पर जीएम ने यूनियन के कारखाना मंडल शाखा कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

एआईआरएफ के जोनल सचिव और नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में नरमू के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को 17 सूत्री ज्ञापन दिया। नरमू ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाया। मांग की कि आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले कर्मचारियों की पदोन्नति कर दी जाए। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट के नेतृत्व में जीएम से मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed