फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaints poured in during the rains; zero resolution.

Bareilly News: बारिश में बरसीं शिकायतें, निस्तारण शून्य

Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Complaints poured in during the rains; zero resolution.
शहर के 27 उपकेंद्रों से सबसे ज्यादा संकट, देहात में भी फाल्ट से घंटों गुल रही बिजली, 700 से अधिक शिकायतें आईं दो दिनों में
विज्ञापन

बरेली। लगातार बारिश के बीच शहर से लेकर देहात तक फॉल्ट और अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। परेशान लोगों के फोन निगम के टोल फ्री नंबरों पर लगातार घनघनाते रहे। पिछले दो दिनों में शहर के 27 उपकेंद्रों समेत देहात क्षेत्र से 700 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन निस्तारण शून्य रहा।
निगम की रिपोर्ट के अनुसार, सिविल लाइंस, डीडीपुरम, कोहड़ापीर, शांति विहार, पवन विहार, कृष्णा नगर, राजेंद्रनगर, प्रेमनगर, महानगर, सनसिटी और बदायूं रोड जैसे दो दर्जन से अधिक इलाके प्रभावित हुए हैं। देहात क्षेत्र से भी कई शिकायतें मिली हैं। निस्तारण नहीं होने से से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

फोन करने के बाद भी सही नहीं हुआ फॉल्ट
साउथ सिटी की सुशीला भारती ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक फेज की बिजली नहीं आ रही है। इससे घरों के बिजली उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया। हर बार एक घंटे में ठीक होने का दावा किया गया, लेकिन समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन वैली के आशीष कुमार ने बताया कि पोल से तार टूटने के कारण करीब पांच घंटे से बिजली नहीं थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे उनके घर में पानी खत्म हो गया है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
कालीबाड़ी निवासी देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह से बिजली नहीं आ रही है। पूरे इलाके के लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं मगर कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। संवाद


-------
शहर में भारी बारिश के चलते कई उपकेंद्रों में जलभराव हो गया। जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही। टीम बीते 2 दिन से लगातार कार्य कर रही हैं। जो शिकायतें आ रही हैं उनको भी दर्ज किया जा रहा है। जलभराव के चलते मरम्मत कार्य और फॉल्ट तलाश में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि कई इलाकों में फॉल्ट तलाशने के बाद ठीक के सप्लाई सुचारू कर दी गई है। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed