फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaints are heard at the police stations, then why is there a queue at the headquarters

Bareilly News: थानों पर सुनी जाती फरियाद तो मुख्यालय पर क्यूं लगती कतार

Fri, 26 May 2023 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaints are heard at the police stations, then why is there a queue at the headquarters
बरेली। एसएसपी दफ्तर में शिकायतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रोजाना करीब सवा सौ से डेढ़ सौ तक शिकायतें यहां आ रही हैं। कई लोग थानों में राहत न मिलने के बाद तो कई सीधे ही यहां आ जाते हैं। इससे थानों की कार्यशैली सवालों में है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक एसएसपी प्रभाकर चौधरी शिकायतें सुनते हैं, इस दौरान हर फरियादी को पीली पर्ची दी जाती है। दो घंटे में ही करीब 50 से 80 लोगों को पीली पर्ची मिल जाती है। इसमें उनकी शिकायत मिलने की पावती रहती है। बाकी शिकायतों का ब्योरा भी इनके साथ आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होता है। इसके बावजूद तमाम मामलों में पीड़ित विभागीय प्रयासों से संतुष्ट दिखाई नहीं देते और अपने मामले की जांच की स्थिति पता करने दोबारा से यहां आते रहते हैं।
विज्ञापन



इज्जतनगर, सुभाषनगर, बारादरी, भोजीपुरा की शिकायतें ज्यादा
शहर के सुभाषनगर, बारादरी, इज्जतनगर थाना क्षेत्रों से शिकायतों की संख्या ज्यादा है। इनके अलावा देहात के थानों में बहेड़ी और भोजीपुरा थानों से सर्वाधिक शिकायतें एसएसपी दफ्तर में आ रही हैं। यहां से ज्यादा शिकायतें होने की वजह संबंधित थाना क्षेत्रों का भौगोलिक रूप से बड़ा होना भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- अरुण फौजी
फौजी को चूना लगाने वाले परिवार पर दरोगा मेहरबान
फतेहगंज पश्चिमी के खिरका गांव निवासी फौजी अरुण कुमार काफी समय से थाने और एसएसपी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। उनकी जमीन पर पेट्रोलपंप लगाने के नाम पर भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी निवासी जयप्रकाश ने 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने सीबीगंज थाने में चार लोगों पर रिपोर्ट कराई तो दरोगा ने तीन लोगों के नाम निकालकर इकलौते आरोपी पर चार्जशीट लगा ली। विरोध पर सीओ-टू ने विवेचना क्राइम ब्रांच को दे दी है। बैंक ने लोन के आधार पर आरोपी का घर सील कर दिया तो वह परिवार समेत फरार हो गया है। अरुण ने 27 अप्रैल को शिकायत कर पीली पर्ची भी ली थी। उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी या रकम वापसी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

फोटो- निर्मला व अनिल

सुभाषनगर पुलिस ने दर्ज नहीं किए बयान
नेकपुर के निवासी अनिल और निर्मला एसएसपी दफ्तर में कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। निर्मला ने बताया कि उनके पति पर कुछ लोगों ने हमला किया था। पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली, पर धाराएं हल्की लगाईं। मेडिकल परीक्षण में उनके पति के सिर की हड्डी में फ्रेक्चर आया है। अब तक पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर नक्शा तक नहीं बनाया है। उनके या गवाहों के बयान तक नहीं दर्ज किए हैं। आरोपी खुलेआम घूमकर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

फोटो- गंगा देवी
दहेज की खातिर विवाहिता को निकाला, सुनती नहीं पुलिस
आंवला निवासी गंगादेवी को दो जिलों की पुलिस ने चकरघिन्नी बना रखा है। गंगादेवी ने बेटी सुनीता की शादी बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव दानपुर में की थी। काफी दहेज दिया, पर पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। इसके लिए उनकी बेटी को पीटा और परेशान किया जाता था। 14 मई को ससुरालवालों ने उनकी बेटी को मरणासन्न हालत में उनके घर छोड़ दिया। तब से वह आंवला और फैजगंज बेहटा थाने के चक्कर काट रही हैं, कार्रवाई दूसरी जगह से होने की बात कहकर उन्हें भेज दिया जाता है। सुनवाई नहीं हुई तो वह फरियाद लेकर बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची।



थानों में भी शिकायतों की सुनवाई हो रही है, पर कई बार लोग सीधे भी जिला मुख्यालय आ जाते हैं। हर शिकायत को रिकॉर्ड में लेकर जांच और कार्रवाई से पीड़ित को अवगत कराया जाता है। सभी थानों पर प्राथमिकता से जन सुनवाई और निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed