फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint: Took benefit of PM Awas Yojana by occupying pond

शिकायत : तालाब पर कब्जा करके लिया पीएम आवास योजना का लाभ

Wed, 04 Feb 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Complaint: Took benefit of PM Awas Yojana by occupying pond
आंवला। तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने व गलत तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की शिकायत की गई है। मामले में एसडीएम विदुषी सिंह ने संज्ञान लेकर जांच के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग बख्शी रामलीला गेट के रहने वाले खुशीराम, मुरारीलाल, रामनिवास, गौरव चौहान, सुरेंद्र दिवाकर, रामगुलाम, अरविंद कुमार, राजू, सुखवीर, बृजपाल श्रीवास्तव, योगेश आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मोहल्ले के सरकारी तालाब पर आरोपी ने अवैध कब्जा करके प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर मकान का निर्माण करा लिया है। आरोपी ने सांठगांठ करके इसी स्थान पर दोबारा से अपनी मां के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की साढ़े तीन लाख की रकम स्वीकृत करा ली है, जबकि इस जगह पर पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है। इसके अलावा एक ही जगह पर आवास के लिए मां-बेटे द्वारा सरकारी अनुदान की प्राप्ति भी गलत है। एसडीएम विदुषी सिंह ने तहसीलदार व ईओ से जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed