{"_id":"67008cab6aad8c92890345d6","slug":"complaint-filed-in-two-police-stations-against-comments-on-prophet-e-islam-bareilly-news-c-4-bly1015-495291-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के विरोध में दो थानों में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के विरोध में दो थानों में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर शहर में भी माहौल गर्म रहा। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और यति नरसिंहानंद पर एफआईआर लिखने की मांग की। वे कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। नदीम कुरैशी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान देने का आरोप लगाते हुए यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर उसकी प्रति दे दी। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान मौलाना सुहैब रजा खान, पार्षद अनीस सकलैनी, अल्तमश रजा खान, शहरोज बुखारी आदि मौजूद रहे।
इधर, प्रेमनगर थाने में भी यति नरसिंहानंद के खिलाफ तहरीर दी गई। इस दौरान ब्रम्ह्मपुरा मस्जिद के इमाम तौसीफ रजा, मुतवल्ली लक्की शाह, वाजिद खान, जलीस अहमद, दिलशाद खान, शरीफ उल्लाह, हम्माद नबी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इधर, प्रेमनगर थाने में भी यति नरसिंहानंद के खिलाफ तहरीर दी गई। इस दौरान ब्रम्ह्मपुरा मस्जिद के इमाम तौसीफ रजा, मुतवल्ली लक्की शाह, वाजिद खान, जलीस अहमद, दिलशाद खान, शरीफ उल्लाह, हम्माद नबी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन