{"_id":"6536d8941e282197b703e6f9","slug":"complaint-about-prostitution-of-girls-from-bihar-bengal-is-fake-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-437-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहार-बंगाल की लड़कियों से देह व्यापार कराने की शिकायत फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहार-बंगाल की लड़कियों से देह व्यापार कराने की शिकायत फर्जी
Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। पश्चिम बंगाल व बिहार से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराने और बेचने की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची तो मामला फर्जी पाया गया। अब पुलिस झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है।
क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी शमशुल हसन ने मेहतरपुर तिजासिंह निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दोनों भाई पश्चिम बंगाल व बिहार से लड़कियां यहां लाते हैं और उनसे यहां देह व्यापार करते हैं। इसके बाद उन्हें बेच देते हैं। 14 वर्ष की किशोरी के साथ निकाह करने का भी आरोप लगाया।
मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने फरीदपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने सोमवार को गांव जाकर पड़ताल की तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर किशोरी से निकाह करने का आरोप है, उसका काफी पहले ही निकाह हो गया है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जांच के दौरान सभी आरोप झूठे पाए गए। इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौके पर था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही तो वह बहाना बनाकर भाग गया। पुलिस ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि देह व्यापार व मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। जांच करने पर शिकायतकर्ता के आरोप झूठे पाए गए। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। अब शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।