फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Competition with private schools, KV results were 100%

Bareilly News: निजी स्कूलों को टक्कर, शत प्रतिशत रहा केवी का परिणाम

Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Competition with private schools, KV results were 100%
बरेली। सीबीएसई की परीक्षा में इस बार निजी विद्यालयों को पछाड़कर सरकारी स्कूलों ने अपना दबदबा बनाया है। बताते हैं कि 10 साल बाद ऐसा हुआ है। केंद्रीय विद्यालय (केवी) एयरफोर्स का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं में पंजीकृत सभी 103 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। इसमें आदिति सिंह ने 97.6, प्रियांशु कुमार ने 96.6, अभिनव गंगवार ने 95.2 प्रतिशत हासिल किए हैं। 12वीं विज्ञान वर्ग में 54 व मानविकी संकाय में पंजीकृत 20 विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान वर्ग में प्रियांश सक्सेना ने 91.2, आदर्श पोद्दार ने 90, लोकेश सिंह ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मानविकी वर्ग में वंशिका सिंह ने 93, उजैफा आलम ने 86.8, गायत्री दास ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय इफको का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। 12वीं विज्ञान वर्ग में श्रेया त्रिपाठी ने 95.4, शेषांक चौधरी ने 91.8, सौम्य कुमार ने 88, रौनक अली ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में अक्षिता ने 95.8, आरव अग्रवाल ने 95.4, जीवल गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed