फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Compensation said to be less, demand of Rs 1.75 crore per hectare

Bareilly News: मुआवजा कम बताया, प्रति हेक्टेयर 1.75 करोड़ की मांग

Mon, 03 Mar 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation said to be less, demand of Rs 1.75 crore per hectare
बरेली। बरेली एअरपोर्ट विस्तार के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में जिला प्रशासन के नोटिफिकेशन के बाद भू-स्वामी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। एसडीएम सदर कार्यालय में एक भू-स्वामी ने पत्र भेजकर प्रति हेक्टेयर 1.50 करोड़ के बजाय 1.75 करोड़ रुपये की दर से मुआवजा मांगा है। मुड़िया अहमदनगर के किसान शिवशंकर ने सदर कार्यालय में भेजे गए पत्र में कहा है कि उनकी गाटा संख्या 425 पर अधिग्रहण के लिए सूचना जारी हुई है। इसका मुआवजा जिला प्रशासन से प्रति हेक्टेयर 1.50 करोड़ रुपये निर्धारित है। भूमि मुख्य स्थान पर है। ऐसे में अन्य गाटा संख्याओं से इतर उन्हें 1.75 करोड़ रुपये मुआवजा प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाना चाहिए। तहसीलदार को आपत्ति निस्तारण के निर्देश हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व एसडीएम सदर प्रमोद कुमार की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिविल एंक्लेव बरेली एअरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी सूचना सार्वजनिक की गई है। मुड़िया अहमद नगर, चावर गांव के भू-स्वामियों से प्रस्तावित प्रक्रिया पर आपत्ति मांगी गई हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed