फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Compensation changed life got relief from moneylender's debt, got daughter married

Bareilly News: मुआवजे ने बदली जिंदगी... साहूकार के कर्ज से मिली मुक्ति, कराया बेटी का ब्याह

Tue, 25 Feb 2025 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 03:40 PM IST
सार

बरेली से पीलीभीत तक के भू स्वामियों को 288 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना था। इसमें से 240 करोड़ रुपये भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से भू स्वामियों के खाते में भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Compensation changed life got relief from moneylender's debt, got daughter married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए भू अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे ने भू स्वामियों की जिंदगी बदली है। बरेली से पीलीभीत तक के भू स्वामियों को 288 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना था। इसमें से 240 करोड़ रुपये भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से भू स्वामियों के खाते में भेजे जा चुके हैं। इससे हाईवे के चौड़ीकरण को रफ्तार मिली है। साथ ही, किसानों के सपने भी साकार हुए हैं। किसी ने धूमधाम से बेटी का ब्याह किया तो किसी ने साहूकार के कर्ज से मुक्ति पाई।
विज्ञापन


अब सिर्फ खेती पर निर्भर नहीं, रोजी-रोटी के लिए ढाबा खोला
उधरनपुर निवासी रहमत शाह ने बताया कि उनके ऊपर दस रुपये सैकड़ा ब्याज वाला साहूकार कर्ज था। 11 लाख रुपये का मुआवजा मिलते ही सबसे पहले उसे उतारा। बेटी का ब्याह अटका था। मुआवजे ने राह आसान कर दी। धूमधाम से बेटी को विदा किया। अब सड़क के किनारे ढाबा खोल लिया है। पहले केवल खेती पर निर्भर थे।
विज्ञापन


किसान क्रेडिट कार्ड के 12 लाख चुकाए, अब जमीन खरीदने की तैयारी
नवादा निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि उनकी लगभग चार बीघा भूमि हाईवे में गई। बदले में 30 लाख रुपये मुआवजा मिला। सबसे पहले किसान क्रेडिट कार्ड के 12 लाख रुपये चुकता किए। अपने आशियाने को ठीक कराया। घर चमक गया। कुछ रकम भविष्य के लिए बचाकर रखी है। जैसे ही कहीं जमीन मिलेगी, खरीद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशियाना ठीक कराया... भविष्य के लिए बैंक में जमा किए रुपये
नवादी निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि आधा बीघा भूमि के बदले 1.80 लाख रुपये मुआवजा मिला था। इससे मकान की मरम्मत कराई। भविष्य के लिए कुछ रुपये बैंक में जमा कर दिया है। अधिग्रहण से भूमि कम हुई है। प्रयास है कि कुछ और जमीन खरीदी जाए।


बच्चों की पढ़ाई के लिए जमा की रकम, जमीन भी खरीदी
नवादा निवासी परमेश्वरी दयाल ने बताया कि उनकी तीन बीघा जमीन हाईवे में गई है। बदले में 20 लाख रुपये मिले हैं। कुछ जमीन खरीद ली है और कुछ धनराशि बैंक में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) करा दी है। यही सोच रहे हैं कि जब बच्चे उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे तो यह रकम काम आएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed