फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commuters stationed at the commotion cant station on the change of route of labor

श्रमजीवी का रूट बदलने पर हंगामा कैंट स्टेशन पर रोककर बैठाए यात्री

Tue, 15 Dec 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Commuters stationed at the commotion cant station on the change of route of labor
demo photo

सीबीगंज में ब्लाक के चलते बदला रूट, चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलाई गई
विज्ञापन

कंट्रोल के आदेश पर बरेली कैंट स्टेशन रोकी गई ट्रेन, ऑटो-टेंपो से पहुंचे यात्री

बरेली। डाउन लाइन पर ब्लाक होने से अवध असम एक्सप्रेस के बरेली कैंट से गुजारने की घोषणा हुई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि महीनों पहले रिजर्वेशन कराया है, इसके बावजूद ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। यात्रियों की हंगामे की सूचना पर रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने ट्रेन को बरेली कैंट स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया। इसके बाद यात्री वहां पहुंचकर ट्रेन में बैठे।
सोमवार को सीबीगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:45 बजे तक ब्लाक लिया गया था। इसके चलते लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को चंदौसी-बरेली कैंट होकर गुजारने का आदेश दिया गया। पूछताछ केंद्र से ट्रेन के जंक्शन के बजाय बरेली कैंट से होकर गुजरने की लगातार उद्घोषणा हो रही थी। यह उद्घोषणा सुनकर श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि ज्यादा किराया देकर एक महीने पहले रिजर्वेशन कराया और अब ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। इस पर स्टेशन मास्टर ने हंगामे की सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी तो ट्रेन को बरेली कैंट स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया गया। इसके बाद यात्री ऑटो से बरेली कैंट स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में बैठे।
विज्ञापन

देर से पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस

सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शाम सवा छह बजे बरेली जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन दिल्ली से ही देर से रवाना होने के चलते लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed