फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Committee formed for census publicity

Bareilly News: जनगणना के प्रचार के लिए गठित की कमेटी

Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Committee formed for census publicity
बरेली। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी। एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। जनगणना के दूसरे चरण में लोगों तक सही व समयबद्ध जानकारी पहुंचाने के लिए गांव, मजरा, टोला, मोहल्ला, वार्ड और बस्तियों तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

टीम स्थानीय स्तर पर जनगणना से जुड़ी भ्रांतियों और अफवाहों की पहचान कर उनका तथ्यात्मक समाधान कराएगी। साथ ही प्रचार-प्रसार की नियमित निगरानी और समीक्षा भी की जाएगी। जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। जनगणना के लिए पांच जनवरी 2027 की मध्यरात्रि तक समय निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कमेटी में ये अधिकारी होंगे शामिल डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम में अपर नगर आयुक्त, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सभी चार्ज अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। टीम जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आमजन की शंकाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed