फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Comment on Chief Minister in WhatsApp group, Maulana Shahabuddin's son questioned

व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी, मौलाना शहाबुद्दीन के बेटे से पूछताछ

Fri, 30 Jul 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Comment on Chief Minister in WhatsApp group, Maulana Shahabuddin's son questioned
whatsapp - फोटो : amarujala

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

शहर में उड़ी मौलाना के बेटे की गिरफ्तारी की अफवाह

बरेली। एक व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देेर रात मौलाना शहाबुद्दीन के बेटे अम्मन को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के व्हाट्सएप ग्रुप में बृहस्पतिवार को एक मोबाइल नंबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। मामला संज्ञान में आने पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गईं। जांच में सामने आया है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सौदागरान निवासी मौलाना शहाबुद्दीन के बेटे अम्मन ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। देर रात कोतवाली पुलिस मौलाना के घर पहुंची और उनके बेटे अम्मन को पकड़कर कोतवाली ले आई। कुछ ही देर में शहर में उसकी गिरफ्तारी की अफवाह उड़ गई। मगर पुलिस की जांच में सामने आया कि अम्मन ने जो टिप्पणी की है, उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। पुलिस ने अम्मन से ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी की लेकिन वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सके। अम्मन ने बताया कि इस ग्रुप में देश भर के लोग जुड़े हुए हैं, वह टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को नहीं जानते। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, मौलाना शहाबुद्दीन का कहना है कि पुलिस ने बेटे को कोतवाली ले जाने और फिर उसे छोड़ने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर दी थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए मौलाना के बेटे को कोतवाली ले जाया गया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed