{"_id":"5736301d4f1c1bb36b91a07f","slug":"combiflem-four-batches-failed-the-company-recalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉम्बिफ्लेम के चार बैच फेल, कंपनी ने वापस मंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉम्बिफ्लेम के चार बैच फेल, कंपनी ने वापस मंगाई
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 14 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी दवा कंपनी सनोफी अवेन्तिस की कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के चार बैच जांच में फेल पाए जाने पर उन्हें वापस लेने के आदेश सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर ने दिए हैं। जांच में पाया गया है कि इस दवा का शरीर के अंदर ब्रेक डाइन होने का समय ज्यादा लग रहा है। शरीर के अंदर इस दवा को 20 मिनट के अंदर खुल जाना चाहिए लेकिन आधा घंटे से अधिक समय ले रही है।
सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर ने इस दवा के चार बैच को बाजार से वापस लेने के बारे में कंपनी के साथ-साथ यूपी सहित सभी प्रदेश को आदेश दिए हैं। यूपी में दवा को ट्रेस करने का नंबर आया तो निर्देशों में बैच नंबर नहीं मिला। इसलिए यूपी के ड्रग लाइसेंस एंड कंट्रोलिंग अथारिटी एके मेहरोत्रा ने सेंट्रल अथारिटी से बैच नंबर मांगे हैं। बैच नंबर मिलने के बाद ही बरेली सहित प्रदेश के सभी जिलों में फेल बैच की दवा को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकेगी।
दर्द निवारक कॉम्बिफ्लेम टेबलेट का सभी जगह प्रचलन अधिक होने के कारण यह जानकारी शहर के दवा कारोबारियों को हुई तो उन्होंने यहां के प्रमुख डीलर और इस कंपनी से संपर्क साधा। दवां कंपनी के प्रतिनिधि ने हालांकि यह तर्क दिया कि जो चार बैच फेल हैं उनकी सप्लाई बरेली में नहीं हुई है। दूसरे शहरों में हुई थी, जिसे वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
‘सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर से दवा के फेल बैच के बारे में ब्योरा मांगा गया है। बिना नंबरों के फेल दवा का पता करना मुश्किल है। बैच नंबर मिलते ही जिलों को निर्देश दे दिए जाएंगे।’ ऐके मेहरोत्रा, ड्रग लाइसेंस एंड कंट्रोलिंग अथारिटी, लखनऊ