फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colors in Holi are from Naseem and Islam brother

होली में रंग नसीम और इस्लाम भाई के हैं

Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Colors in Holi are from Naseem and Islam brother
Will appear in the International Festival Glimpses of folk-classical artColors in Holi are from Naseem and Islam brother - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली पर कपड़ों की शॉपिंग के लिए नावल्टी स्थित मोहम्मद फहीम के यहां अच्छी भीड़ दिखाई दे रही है। रंग और गुलाल खरीदना है तो सिविल लाइंस के नसीम के यहां आ सकते हैं। पिचकारी और होली के दूसरे आइटमाें के लिए इस्लाम और उनके भाईयाें की 50 साल पुरानी दुकान हैं। बरेली की यही बात इस त्योहार को खास बनाती है।  होली जैसे हिंदू त्योहार पर यहां के मुस्लिम कारोबारी सौहार्द का रंग भरते हैं। 
विज्ञापन

कुतुबखाना चौक बाजार में इस्लाम हुसैन, शाकिर हुसैन और जाहिद हुसैन तीन भाई होली की पिचकारी, टोपियां, रंग और कपड़ों का थोक और खुदरा कारोबार करते हैं। इस समय इनके यहां अधिक भीड़ है। इस्लाम बताते हैं कि 50 साल से यह काम कर रहे हैं। दिवाली पर भी थोक आइटम इन्हीं के यहां से शहर में जाते हैं। जब त्योहार नहीं होते तो सामान्य सामग्रियां बेचते हैं। इसकी तैयारी दो माह पहले से ही होती है। सिविल लाइंस में नसीम 30 साल से रंगाें का कारोबार कर रहे हैं। हर्बल गुलाल और रंगाें के लिए इनके पास पूरे शहर से लोग आते हैं। नसीम कहते हैं कि सिर्फ रंग ही नहीं बेचते हैं बल्कि खेलते भी हैं। 25 साल से कुतुबखान में रंगों का काम कर रहे बाबू भाई कहते हैं कि होली पर सबसे ज्यादा गुलाल बिकता है। इनकी दुकान से दो ट्रक गुलाल बिक जाते हैं। बरेली ही नहीं उनका माल आस पास के शहरों में भी जाता है। रंग भी लगभग एक हजार किलो बिकता है। कोशिश होती है कि मुनासिब दामों पर लोगों को रंग उपलब्ध करा सकें।  शहामतगंज के नाजिम खां कहते हैं कि उनका तो काम ही रंग का है। इसलिए हमें तो होली आने का बेसब्री से इंतजार रहता है।  इसी से उनकी कमाई होती है।
विज्ञापन

- कपड़ों में भी बरेली वालों का जवाब नहीं 
रेडीमेड कपड़ा कारोबारी मोहम्मद फहीम का कहते हैं कि उनके लिए सब त्योहार एक से हैं। ईद से लेकर होली तक अच्छा माल देते हैं। होली पर रेडीमेड कपड़ों की बिक्री का दस दिनों में सिविल लाइंस की सिर्फ तीन मार्केट में लगभग दो करोड़ रुपये का टर्नओवर हो जाता है। इसमें मिशन मार्केट में लगभग एक करोड़ से भी अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जाता है। प्रसाद टाकीज मार्केट से लगभग 35 से 40 लाख और नावल्टी स्थित वासलिया मार्केट में करीब 15 से 16 लाख का कारोबार होने का अनुमान है। बड़ा बाजार के टेलरिंग शॉप के स्वामी खुर्शीद का कहना है कि अभी भी होली या ईद पर लोग कपड़े सिलवा कर पहनते हैं। जो लोग शौकीन हैं और फिटिंग का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं वो सिलवा कर ही कपड़े पहनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed