फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colorful Ekadashi will begin the color of Holi today

रंग भरी एकादशी आज शुरू होगा होली का रंग

Thu, 25 Mar 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Colorful Ekadashi will begin the color of Holi today
demo photo - फोटो : amar ujala

28 मार्च को समाप्त होगी भद्रा, प्रदोष काल में चौघड़िया मुहूर्त में होली दहन शुभ

विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार को रंग भरी एकादशी के साथ होली के रंग की भी शुरुआत हो जाएगी। पंडितों के अनुसार 28 मार्च को भद्रा समाप्त होगी और शाम 6:35 बजे प्रदोषकाल शुरू होगा। चौघड़िया मुहूर्त में होली दहन शुभ होगा।

होली 29 मार्च को मनेगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को एकादशी से रंग की शुरुआत होगी। एकादशी को ही गमी वाले घर में बहनें अपने मायके जाकर गुलाल लगाती हैं और आंगन में गुलाल छिड़कती हैं जिसके बाद गमी उठ जाती है। एकादशी से शुरू हुआ रंग पड़वा को समाप्त होता है। होली का मुख्य त्योहार पूर्णमासी और पड़वा दो दिन का त्योहार होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा को होली दहन होता है। अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंग और मिलन होता है। पंडित अनुपम कौशिक इंदीवर ने बताया कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 21 मार्च से होलाष्टक लग गए हैं। इसके साथ शुभ कार्य भी बंद हो गए हैं। कुछ लोग पूर्णमासी की शाम को होलिका दहन करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग सुबह पांच बजे होलिका दहन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed