{"_id":"67c378595f19649410073c93","slug":"collision-between-two-bikes-one-person-dead-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-368-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो बाइकों में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो बाइकों में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एएनए काॅलेज रोड के पास शंखा पुल पर थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी बांधूराम (60) की सड़क हादसे में जान चली गई। सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि बांधूराम बाइक से पीलीभीत रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी फतेहगंज पश्चिमी शंखा पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बांधूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौका देखकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर यातायात शुरू कराया है। बांधूराम के घर में पत्नी मालो देवी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बांधूराम खेती बाड़ी कर अपने घर का भरण-पोषण करता था।