फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   College administration taken the children scholarships

कॉलेज प्रशासन ने हड़प ली बच्चों की छात्रवृत्ति

Tue, 23 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 23 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के एक मैनेजमेंट कॉलेज पर तीन बच्चों की छात्रवृत्ति हड़प लेने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की शिकायत हाफिजगंज थाने में कालेज के एमडी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, कॉलेज के एमडी ने आरोप झूठा बताया है।
विज्ञापन

रामायण आवास कालोनी सुरेश शर्मा नगर निवासी बृजराज सिंह यादव के बेटे ज्ञानेंद्र यादव, दृगपाल यादव और बेटी नीलम यादव हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा स्थित निहाल श्याम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीए में पढ़ते हैं। ज्ञानेंद्र यादव के मुताबिक प्रदेश सरकार ने उनकी छात्रवृत्ति रिठौरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भेजी थी। इनमें एक बच्चे की छात्रवृत्ति 7,200 यानी तीनों बच्चों की मिलाकर 21,600 रुपये हुए। आरोप है कि बैंक स्टाफ से साठगांठ कर कॉलेज के एमडी जितेंद्र ने तीनों बच्चों के खाते से छात्रवृत्ति निकाल ली। ज्ञानेंद्र के मुताबिक उन्हें इसकी जानकारी 31 मई 2016 को हुई जब उन्होंने एटीएम से अपने खाते का बैलेंस चेक किया। ज्ञानेंद्र के भाई ने फोन पर कालेज प्रशासन से बात की, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दिया। उन्होंने 3 जून को अपने खातों का स्टेटमेंट लिया तो रुपये निकाले जाने की पुष्टि हो गई। कई दिन इधर-उधर घूमने के बाद ज्ञानेंद्र व उनके भाई डीआईजी से मिले। डीआईजी के निर्देश पर 18 अगस्त को हाफिजगंज थाने में कॉलेज के एमडी जितेंद्र धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

उधर, कॉलेज के एमडी जितेंद्र ने बताया कि एडमीशन के समय बच्चों ने खुद को गरीब बताकर सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति बतौर फीस जमा करने को कहा था। छात्रवृत्ति आने पर बच्चों ने कॉलेज के खाते में ट्रांसफर कर भी दी। मगर बाद में उन्हें किसी ने बहका दिया, जिससे उन्होंने झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed