फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coldest night of the season, mercury remained at five degrees

Bareilly News: सीजन की सबसे सर्द रात, पांच डिग्री रहा पारा

Mon, 05 Jan 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Coldest night of the season, mercury remained at five degrees
बरेली। कोहरा का प्रकोप कम होने के बाद शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री पहुंच गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई। दिन में हल्की धूप हुई, पर सर्द हवा कंपकंपाती रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। लिहाजा, पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही बर्फीली और शुष्क हवा (उत्तरी-पश्चिमी) के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री गिरावट हुई है।
विज्ञापन

इससे लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ गलन का सामना करना पड़ा। आगामी 48 घंटे तक तापमान में क्रमिक गिरावट के आसार हैं। इसके बाद तापमान में स्थिरता से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि दोपहर में 15-20 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने और आसमान साफ नहीं होने से दिन में भी कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रही। अगले कुछ दिनों तक तेज हवा के कारण तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed