{"_id":"67745735b587d9a73c09c6d8","slug":"cold-wave-increased-cold-panchayat-lit-bonfires-bareilly-news-c-4-1-bly1039-552320-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, पंचायत ने जलवाए अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, पंचायत ने जलवाए अलाव
विज्ञापन
शीशगढ़। पिछले दो दिनों से चली शीतलहर से ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। इससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को अधिकतर ग्रामीण घरों में दुबके रहे। कस्बे के बाजार में भीड़ कम देखी गई। अधिकतर लोग बाजार में ऊनी कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिए। ज्यादातर बाजारों में ग्राहक न होने से सन्नाटा छाया रहा। उधर, इस कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने को ग्रामीणों की मांग पर नगर पंचायत ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों के सामने लकड़ी डलवाकर अलाव जलवाए। संवाद
--
पालिका ने 117 स्थानों पर जलवाए अलाव
आंवला। मंगलवार को कड़ाके की सर्दी में जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। पूरे दिन बच्चे, बुजुर्ग सभी सर्दी में कांपते दिखाई दिए। बाजारों में भीड़ कम दिखी। जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान नगर पालिका की ओर से नगर के 117 स्थानों पर अलाव जलवाए गए ताकि जरूरतमंदों व राहगीरों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सके। पालिका ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड व ताड़गंज में रैन बसेरे में जरूरतमंदों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। संवाद