{"_id":"5fde46cf8ebc3e3d970af96b","slug":"cold-wave-continues-to-wreak-havoc-people-languishing-in-homes-as-soon-as-evening-ends-bareilly-news-bly4307726169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का कहर जारी..शाम होते ही घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का कहर जारी..शाम होते ही घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ इस तरह ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात आठ बजे तक सड़कों पर, बसों में नहीं दिख रहे यात्री
विज्ञापन
बरेली। सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। रोजाना ठंडक बढ़ती जा रही है। शाम सात बजते ही सड़कों पर बाजारों में सन्नाटा हुआ जा रहा है। शहर के मुख्य बाजार पुराना बसड्डा रोड, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड, कोतवाली के सामने के बाजार में शाम आठ बजे तक ताला लग जा रहा है। रिक्शा चालक, बेघर इस समय चौराहों पर अलाव के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। वहीं कुछ चौराहों के फुटपाथों पर रात काट रहे हैं। हालांकि रैन बसेरों में संख्या बढ़ी है। बसों में यात्री नहीं है, एक दो यात्री दिख रहे हैं तो वह भी कंबल लेकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
स्थान- पुराना बसड्डा रोड
पुराना बसड्डा रोड पर शाम आठ बजे तक पूरा बाजार बंद हो गया। यहां सिर्फ एक दो दुकानें ही ख्ुाली नजर आई। दुकानदार सतीश ने बताया कि आम दिनों में दस बजे के बाद तक ही बाजार बंद होता है। सर्दी का समय है और अधिकतर दुकानें हीटर, ब्लोअर से संबंधित है तो देर रात तक ही बंद होती है। लेकिन अब दो तीन दिनों से शीतलहर इतनी तेज है कि शाम सात बजे के आस पास ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है। ऐसे में बाजार आठ बजे तक लगभग बंद हो जाता है।
विज्ञापन
स्थान- पुराना बस अड्डा
यहां रैन बसेरों में पहले दिनों की अपेक्षा संख्या बढ़ी है। शनिवार को यहां करीब पंद्रह से अधिक लोग रैन बसेरे में नजर आए। पुराने बसड्डे पर तीस बेड का रैन बसेरा तैयार किया गया है। रैन बसेरे के बाहर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। यहां लोग तापते दिखे। वहीं बस स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी लोग किसी तरह सर्दी से बचाव करते हुए सोते नजर आए।
विज्ञापन