{"_id":"5a64fc224f1c1b76268b5862","slug":"cold-once-again-can-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर पलटी मार सकती है ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर पलटी मार सकती है ठंड
बरेली
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों, खासतौर से रुहेलखंड मंडल में बारिश होने के आसार हैं। अब तक सर्दी में एक बार भी बारिश नहीं होने से रबी की फसलों गेहूं, सरसों, दलहन, तिलहन और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 15 फरवरी तक सुबह और शाम उतार-चढ़ाव भरी सर्दी रहेगी। हल्का कोहरा भी रहेगा। इसकी वजह से कभी-कभार धूप देर से निकल सकती है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को अधिकतम तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया। दिन में धूप निकलने से रात और सुबह कोहरा या बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसी के साथ सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है। हालांकि इसके बाद 25 से 27 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिन में तेज धूप निकलने से रात में कोहरा पड़ेगा। अगर बारिश होने की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो यह रबी सीजन की पहली बारिश होगी।