{"_id":"61ddc8a2dec6e4274c4c329d","slug":"code-of-conduct-violation-report-on-57-including-chandraprakash-son-of-mahan-dal-national-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे चंद्रप्रकाश समेत 57 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे चंद्रप्रकाश समेत 57 पर रिपोर्ट
Tue, 11 Jan 2022 11:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:42 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम चंद्रप्रकाश मौर्य ने क्षेत्र के गांव बमेढ़ में होली चौराहे के निकट एक जनसभा की। कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया तो सभा की अनुमति भी नहीं ली गई। सभा के फोटो व वीडियो वायरल हुए। मामले में चंद्रप्रकाश मौर्य समेत सात लोगों को नामजद करते हुए कुल 57 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले की बिल्सी सीट से महान दल से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे चंद्रप्रकाश मौर्य समेत सात लोगों को नामजद करते हुए कुल 57 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।
दो दिन पहले भी चंद्रप्रकाश के खिलाफ उझानी में मामला दर्ज कराया गया था। चंद्रप्रकाश महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे और बिल्सी से महान दल व सपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम चंद्रप्रकाश मौर्य ने क्षेत्र के गांव बमेढ़ में होली चौराहे के निकट एक जनसभा की। कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया तो सभा की अनुमति भी नहीं ली गई। सभा के फोटो व वीडियो वायरल हुए।
विज्ञापन
जानकारी के बाद पुलिस ने एसआई उपदेश कुमार की ओर से चंद्रप्रकाश मौर्य, गांव निवासी धनीराम, गिरीश कुमार, सत्यनारायन, अनेकपाल, सुदीश यादव, संजीव यादव के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड नियमों की अनदेखी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।