{"_id":"6973d8b782330fa47507fcc1","slug":"coca-cola-factory-gate-will-be-demolished-bareilly-news-c-4-vns1074-813119-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ध्वस्त होगा कोका कोला फैक्टरी का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ध्वस्त होगा कोका कोला फैक्टरी का गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परसाखेड़ा के वार्ड 37 नदौसी में कोका कोला फैक्टरी के नगर निगम की जमीन पर पक्के कब्जे की शिकायत नगर विकास मंत्री तक पहुंचने पर अब अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को टीम बनाने के निर्देश दिए हैं।
नदौसी के पार्षद अंजुल ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ई-मेल से शिकायती पत्र भेजा था। आरोप था कि नदौसी स्थित परसाखेड़ा चौकी के सामने कोका कोला कंपनी का गोदाम, ऑफिस है। इसके बाहर नगर निगम की भूमि पर पक्का गेट बनाकर अतिक्रमण किया है और गैस पाइप लाइन भी डाल ली है। जबकि भूमि गाटा संख्या 325 में नगर निगम के नाम दर्ज है। नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त को जांच के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मुख्य अभियंता, प्रभारी अतिक्रमण, क्षेत्रीय अवर अभियंता (निर्माण) को संबंधित स्थान का भौतिक निरीक्षण से अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए कहा है। निर्माण अनुभाग और संपत्ति अनुभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो