फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coaching registration will not be granted without NOCs from the BDA and the Fire Department.

Bareilly News: बीडीए और फायर की एनओसी के बिना नहीं होगा कोचिंग का पंजीकरण

Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Coaching registration will not be granted without NOCs from the BDA and the Fire Department.
बरेली। अब बरेली विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बिना कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण नहीं होगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में ये प्रपत्र जमा कराने होंगे। इसके बाद ही पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

फिलहाल, शहर में सिर्फ 172 कोचिंग ही पंजीकृत हैं, जबकि करीब 700 संस्थान अवैध रूप से संचालित हो रहे है। इनके पास न तो बीडीए की एनओसी है, न ही अग्निशमन विभाग की। रामपुर गार्डन, डीडीपुरम और राजेंद्र नगर जैसे पॉश इलाकों में मानकों को धता बताकर किराये के आवासीय भवनों में कोचिंग संचालित किए जा रहे हैं। इनमें न तो आपातकालीन निकास की उचित व्यवस्था है, न ही आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम। ऐसे संस्थानों के संचालक यदि एनओसी प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उनके संस्थानों पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ की घटना के बाद मानक पूरे न करने वाले 15 कोचिंग सेंटरों को बीडीए सील कर चुका है, जबकि 45 अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. आरके गोस्वामी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कोचिंग संचालकों को हर हाल में फायर सेफ्टी और बीडीए की एनओसी दिखानी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed