{"_id":"6680a37ccf68a5074404dd95","slug":"co-office-surrounded-to-investigate-scst-act-case-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101086-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़खानी-एससी\/एसटी एक्ट के मुकदमे की जांच के लिए सीओ कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़खानी-एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे की जांच के लिए सीओ कार्यालय घेरा
विज्ञापन
फरीदपुर। छेड़खानी-एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय का घेराव कर दिया।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत पर खाना लेकर जा रही थी। तभी उसके साथ गांव के ही दबंग ने छेड़खानी की। मार्च माह में मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे में दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष ने किशोरी के परिजनों पर कई माह बाद छेड़खानी व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
ग्राम प्रधान के साथ सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्राधिकारी फरीदपुर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव करते हुए सीओ को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। संवाद