{"_id":"0e364de8d366715b267936b896f61eba","slug":"cmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सीएमओ से भिड़ा फार्मेसिस्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सीएमओ से भिड़ा फार्मेसिस्ट, गिरफ्तार
बरेली
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गौरव शर्मा की कार्रवाई से भड़का फार्मेसिस्ट खुशहाल सिंह सोमवार को सीएमओ डॉ. विजय सिंह यादव से भिड़ गया। सीएमओ ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भिजवा दिया है।
भमोरा सीएचसी का फार्मेसिस्ट खुशहाल सिंह सीएमओ आफिस पर नशे में हंगामा करने लगे। उसका कहना था कि डॉक्टर गौरव शर्मा उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। बिना वजह उसका जुलाई माह का वेतन रोक दिया। फीस जमा न होने से उसके बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। शोर-शराबा करते हुए वह सीएमओ के कक्ष में घुसकर उनसे अभद्रता करने लगा। इस पर सीएमओ ने कोतवाली पुलिस बुलाने के बाद खुशहाल सिंह को दे दिया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शराब पीकर सीएमओ ऑफिस में हंगामा करने की पुष्टि हुई है।
सीएचसी अधीक्षक फार्मेसिस्ट की ठनी है
बरेली। सीएचसी, भमोरा के अधीक्षक डॉक्टर गौरव शर्मा और फार्मेसिस्ट में काफी समय से ठनी हुई है। अधीक्षक का आरोप है कि खुशहाल सिंह ने अस्पताल में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर भरवाने और एक माह तक दवाआें की कोई एंट्री नहीं की। विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में भी उसने चिकित्सकों के साथ शराब पीकर अभद्रता की। इन सभी मामलाें पर उससे जवाब मांगा गया तो भड़क गया। जवाब सही न मिलने पर उसका एक माह का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी थी। इसके बाद से ही वह फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 22 अगस्त को डिप्टी सीएमओं ने खुशहाल सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी का मैसेज भेजने और पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर फार्मेसिस्ट खुशहाल सिंह का कहना है कि डॉक्टर गौरव शर्मा ने अवैध तरीके से एक महिला को सीएचसी के क्वार्टर में किराए पर रख रखा है। वह उससे ओटी रूम में काम कराते हैं। उससे क्वार्टर का किराया भी वसूला जा रहा है।