फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will distribute tablets to meritorious students in Bareilly

सीएम योगी बरेली को देंगे सौगात: रोजगार मेले में छह हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, मेधावियों को मिलेंगे टैबलेट

Tue, 05 Aug 2025 10:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आएंगे। बरेली कॉलेज मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां से वह जिले के कई विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर रोजगार मेला भी लगेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की 100 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi will distribute tablets to meritorious students in Bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम के चार कार्यों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण किया जाएगा। इससे आवागमन आसान होगा। विकास को रफ्तार मिलेगी। शिलान्यास सीएम ग्रिड योजना का 45 करोड़ रुपये लागत का अकेला प्रोजेक्ट है। सीएम ग्रिड योजना में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से जीआरएम स्कूल होते हुए कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से सूद धर्मकांटे तक सड़क के साथ जलनिकासी व्यवस्था से जुड़े काम भी होंगे। संचार और बिजली की लाइनें भूमिगत हो जाएंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा, वार्ड- सात राजीव कॉलोनी में गली नंबर चार, पांच, सात, आठ और 21 तथा पटेल बिहार की एसपीएस स्कूल को जाने वाली सीसी रोड के साथ वार्ड 56 में भी सीसी रोड और नालियों के हुए कामों का लोकार्पण होगा। वार्ड 32, 22, 56 में हुए विकास कार्यों का भी सीएम लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


रोजगार मेले में छह हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर रोजगार मेला भी लग रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की 100 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। 10 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसमें छह हजार रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई होनी है। मेले में जिले के सभी आईटीआई और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित और नियोजकों को रोजगार मेले में बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सीएम योगी बरेली में विकास और रोजगार को देंगे रफ्तार, इन विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

साथ ही महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों को रोजगार मेले में बेरोजगारों को प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी ऑनलाइन पोर्टल पर कराएंगे। रोजगार मेले में अधिक से अधिक लोगों को अवसर मिले, इसलिए डीपीआरओ से भी कहा गया है कि वह ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ, रोजगार सेवकों व प्रधानों से प्रचार कराएं। 

मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को देंगे टैबलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे। एमए, एम.कॉम, एम.लिब, एमएससी, एमएड और पीएचडी के विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 292 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। इसमें से अभी तक बरेली कॉलेज के 94 विद्यार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।  

डॉ. राजेंद्र ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने डिजिशक्ति पोर्टल पर अपना आधार सत्यापित करवा लिया है, उन्हें 5 अगस्त की सुबह 11:30 बजे बरेली कॉलेज के कार्यालय में कमरा नंबर 39 में सत्यापन के लिए आना होगा। 

मुख्यमंत्री से पहले वित्त मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री आएंगे बरेली
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्रियों का आगमन आज से शुरू होगा। मंगलवार को सहकारिता विभाग, जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर और बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बरेली आएंगे। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा जिला, महानगर और आंवला के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को बरेली कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना छह अगस्त सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed