फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm yogi visit to bareilly

सीएम बोले, स्मार्ट सिटी की रैंकिंग सुधरी पर विकास कार्यों में और तेजी लाएं

Tue, 01 Nov 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
cm yogi visit to bareilly
बरेली। अफसरों और जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परियोजना तय समयसीमा के अंदर पूरी की जाएं ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अफसरों से स्मार्ट सिटी की स्वीकृत और अब तक पूरी हुई परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के 29 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं और 25 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यह काम मार्च-अप्रैल 2023 तक पूरे हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि जहां-जहां काम चल रहे हैं, वे तेजी से पूरे किए जाएं। जनता को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

हर घर तक जल्द पहुंचाएं जल
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आठ सौ से अधिक गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पाइप लाइन भी डाली जा रही है। सीएम ने कहा कि जल्द हर घर तक पानी पहुंचाएं। अगर कहीं अड़चन आए तो विभागीय अधिकारी उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों की स्थिति जानी
सीएम ने अब तक गड्ढामुक्त हुई सड़कों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 400 किमी सड़कों पर गड्ढे भरे गए हैं। बाकी पर काम चल रहा है। सीएम ने कहा कि तेजी से काम कर 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed