फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm yogi visit in bareilly

वैसे साहब हैं... सीएम के दौरे से पहले बन गए जनसेवक

Mon, 31 Oct 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
cm yogi visit in bareilly
बरेली। वैसे तो जनता की आम शिकायत है कि साहब लोग सुनते ही नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने की खबर भर से शनिवार से जनसेवक की भूमिका में नजर आने लगे। खासतौर पर रातोंरात उन सड़कों को बिलकुल साफ और दुरुस्त कर दिया गया, जिन पर मुख्यमंत्री के गुजरने की जरा भी संभावना है। पब्लिक इन्हीं सड़कों पर न जाने कब से ठोकरें खा रही थी, साहबों के दफ्तर में उसकी सुनी भी नहीं जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में आएंगे या नहीं, यह तय नहीं है लेकिन फिर अफसरों ने अपनी तरफ से कोई जोखिम नहीं लिया। शहर के उस हिस्से को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिधर से मुख्यमंत्री के कलक्ट्रेट की ओर आने की स्थिति में गुजरने की जरा भी संभावना है। पीडब्ल्यूडी ने एयरपोर्ट से सेटेलाइट चौराहे तक उखड़ी पड़ी सड़क पर एक ही दिन पैचवर्क करा डाला। एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में तो ढूंढ-ढूंढकर गड्ढे भर दिए गए हैं। रोड रोलर चलाकर उन्हें जीभर हमवार भी किया गया।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सेटेलाइट तक बेशुमार गड्ढे थे मगर रविवार शाम तक इस सड़क की अलग ही सूरत नजर आने लगी। बीसलपुर रोड पर मशीन लगाकर मिट्टी साफ कराई गई। पीलीभीत मार्ग पर भी गहन सफाई अभियान चला। प्रेशर मशीन से धूल को सड़क से हटाया गया। श्यामगंज से सेटेलाइट चौराहे तक एक लेन पर कुछ ही घंटों में नई सड़क का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी उद्यान से सर्किट हाउस की ओर जा रहे मार्ग पर टाइलें लगाने का भी काम दिनभर चला। हालांकि यह काम काफी दिनों से चल रहा है लेकिन रविवार को युद्धस्तर पर किया गया। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट से डेलापीर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा नैनीताल मार्ग का भी निरीक्षण किया। जहां-जहां सफाई की कमी दिखी, वहां और काम कराया गया। पीडब्ल्यूडी के अफसर भी दिन भर दौड़भाग करते रहे।
स्मार्ट सिटी के 108 करोड़ के प्रोजेक्ट की लिस्ट तैयार
सीएम के कार्यक्रम में लोकार्पण और उद्घाटन करना शामिल नहीं है लेकिन स्मार्ट सिटी कंपनी ने पूरे हुए दस प्रोजेक्ट की सूची बना ली है। इन प्रोजेक्ट पर लगभग 108 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। पूरे हुए प्रोजेक्ट में भूलभुलैया, मल्टीलेवल पार्किंग, मेजर रोड, संजय कम्यूनिटी हाल में तालाब सुंदरीकरण, घंटाघर का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। यह लिस्ट स्मार्ट सिटी के अधिकारी लेकर त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाएंगे।

स्मार्ट सिटी के तहत पूर्ण हुए प्रोजेक्ट की लिस्ट बनाई गई है। यदि लोकार्पण का कार्यक्रम बनेगा तो उसे प्रस्तुत कर दिया जाएगा। हालांकि कार्यक्रम में यह प्रस्तावित नहीं है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
पीलीभीत बाईपास पर रविवार को दिनभर पैचवर्क कराया गया है। बाकी सड़कों पर भी जल्द पैचवर्क कराया जाएगा। - एमएम निसार, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed