{"_id":"5d1fbbc38ebc3e3c6b2299ee","slug":"cm-yogi-at-bareilly-bareilly-news-bly367504112","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जी आने वाले हैं.. सड़कें कर दो खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जी आने वाले हैं.. सड़कें कर दो खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आने का कोई कार्यक्रम तो अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही उनके बरेली दौरे की संभावना देखते हुए प्रशासन के अफसरों की सांसें चढ़ने लगी हैं। इसी के चलते नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को त्रिशूल हवाईअड्डे से सेटेलाइट चौराहे तक ठेले-खोमचे वालों को सड़क खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। चेतावनी के बावजूद सड़कों से कब्जा न हटाने वाले दुकानदारों से नगर निगम की टीम शनिवार को बुलडोजर के साथ निपटेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जिलों में दौरा कर रहे हैं। बरेली में उनके आने की संभावना है लेकिन अभी कोई तिथि तय नहीं है। इसको लेकर विभिन्न विभाग तैयारी शुरू कर चुके हैं। इसके चलते ही शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने हवाईअड्डा से पीलीभीत बाईपास होकर सेटेलाइट तक सड़क किनारे ठेला, खोखा, फड़ आदि लगाने वालों को चेतावनी दी। सेटेलाइट के पास कार बाजार वालों को भी हड़काया गया। निगम टीम ने कहा कि शनिवार तक वे लोग कब्जा हटा लें, वरना निगम टीम हटाएगी। इस दौरान जयपाल पटेल, आनंद अग्रवाल, हीरालाल आदि मौजूद रहे।