UP Nikay Chunav: बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली में सीएम योगी की जनसभाएं आज, बढ़ेगा सियासी ताप
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान खत्म होने के बाद दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। बरेली मंडल में मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली में जनसभाएं करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली में जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले बदायूं में दोपहर 12.50 बजे इस्मालिया इंटर कॉलेज में सभा करेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर पहुंचकर खिरनीबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बरेली कॉलेज मैदान में 3.50 बजे पहुंचे। यहां जनसभा करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
बदायूं के इस्लामियां इंटर कॉलेज में जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर को बदायूं आ रहे हैं। वह दोपहर 12.50 बजे शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के मार्गों का रूट डायवर्जन किया गया है।
शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इस्लामियां इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अनुमान है कि मुख्यमंत्री की जनसभा में 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों से लोगों को बुलाया गया है।
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर के समय इस्लामियां इंटर कॉलेज में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था की गई है। पुलिस भी तैनात की गई है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
नगर निगम शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा समेत जिले के सभी स्थानीय निकाय में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ खिरनीबाग रामलीला मैदान में दोपहर करीब ढाई बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। सीएम की सुरक्षा को लेकर शाम तक सारी व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर लिया गया।
बरेली में सीएम की रैली से बढ़ेगा सियासी ताप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 3:50 बजे बरेली कॉलेज पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी चुनावी रैली में एक तीर से कई निशाने साधने का प्रयास करेंगे। मतदान में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा निश्चित रूप से शहर का सियासी तापमान बढ़ाएगा।
नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसर शनिवार को पूरे दिन जनसभा स्थल का निरीक्षण करने और शहर की साफ-सफाई कराने में जुटे रहे। जनसभा स्थल के पास से छुट्टा पशु पकड़े गए तो सड़कों पर डिवाइडरों का रंग-रोगन कराया गया। स्मार्ट सिटी में शामिल वार्डों से बिजली के पोल उखाड़े गए। यहां बिजली लाइनें पहले ही भूमिगत हो चुकी हैं।