फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath will lay the foundation stone of Rudravanam in Bareilly

Bareilly News: नाथनगरी को मिलेगी रुद्रावनम की सौगात, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास, बीडीए कराएगा निर्माण

Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
सार

नाथनगरी को रुद्रावनम पार्क की सौगात मिलेगी। इस प्रस्तावित पार्क में भगवान शिव की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को रुद्रावनम पार्क का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will lay the foundation stone of Rudravanam in Bareilly
रुद्रावनम का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : बीडीए

विस्तार

नाथनगरी बरेली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव को समर्पित रुद्रावनम पार्क की सौगात देंगे। रुद्रावनम में भगवान शिव की कांस्य की प्रतिमा, भक्ति भरी धुनों के बीच लेजर लाइटिंग और म्यूजिकल फाउंटेन से शान बढ़ेगी।

विज्ञापन


रुद्रावनम की परिकल्पना बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने की। अपनी टीम के साथ वास्तुविद सुमित अग्रवाल से डिजाइनिंग कराई। सीएम के द्वारा शिलान्यास के साथ ही परिकल्पना को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रस्तावित रुद्रावनम का मॉडल तैयार है। इसे मुख्यमंत्री के सामने बुधवार को प्रस्तुत किया जाएगा। रुद्रावनम में कांस्य की शिव प्रतिमा के साथ ही रंग बिरंगी लाइटों के साथ म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा। रुद्रावनम में ही मानसरोवर बनेगा। इस सरोवर के माध्यम से वर्षा का जल संचित होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीएम योगी बरेली को देंगे सौगात: रोजगार मेले में छह हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, मेधावियों को मिलेंगे टैबलेट
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकायान के साथ पिकनिक आदि संभव हो सकेगा। शिव की महिमा के बखान के साथ नाथ मंदिरों का इतिहास एवं नाथ कॉरिडोर की फिल्म दिखाने की तैयारी की जा रही है। बीडीए उपाध्यक्ष मणिकंडन ए ने बताया कि रामायण वाटिका के बाद रुद्रावनम, शहर के विकास को रफ्तार देगा। वहीं, बरेली में आध्यात्मिक एवं धार्मिक टूरिज्म का विकास होगा। इंडस्ट्री के साथ होटल आदि की स्थापना के लिए द्वार खुलेंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकेंगे।

रुद्रावनम एक नजर में
लागत - 30.75 करोड़
स्थान - सेवन सेक्टर ग्रेटर बरेली में होगा निर्माण
क्षेत्रफल - 23 एकड़

बन चुका नाथ कॉरिडोर, म्यूजियम भी बनेगा
शिव मंदिर स्थलों के विकास और आवागमन के रास्तों के लिए नाथ कॉरिडोर परियोजना साकार हो चुकी है। नाथ मंदिरों के परिसर सजाए और संवारे जा रहे हैं। नाथ मंंदिरों के नाम शहर के चारों ओर प्रमुख मार्गों पर द्वार बनाए गए हैं। इसी के साथ अब नाथ म्यूजियम भी प्रस्तावित किया गया है। आने वाले दिनों में शहर को नई पहचान मिलेगी।

नाथ म्यूजियम में दिखेंगे शहर के महाभारतकालीन नाथ मंदिर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ म्यूजियम का प्रस्तावित मॉडल भी देखेंगे। म्यूजियम में नाथ नगरी की महिमा बखान होगा। नाथ संप्रदाय के अतीत से वर्तमान तक की धार्मिक यात्रा। पंथ के प्रमुख संतों के साथ लघु फिल्मों में शहर के इन मंदिरों का इतिहास बताया जाएगा। शहर के सात नाथ मंदिरों में पांच महाभारतकालीन बताए गए। इसमें मढ़ीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ और बनखंडी नाथ मंदिर महाभारतकालीन हैं। 

इन मंदिरों के साथ मंडल में जो भी महाभारतकालीन अवशेष अलग-अलग समय में मिले हैं, उन्हें एक साथ म्यूजियम में दिखाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के पिछले दौरे में उन्हें रामायण वाटिका का मॉडल दिखाया गया था। अब की बार उन्हें नाथ म्यूजियम की परिकल्पना दिखाई जाएगी। फिर इसे जमीन पर उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed