फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath visit to Bareilly Minute to minute program issue

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री का बरेली दौरा आज, हनुमान मूर्ति का करेंगे अनावरण, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Tue, 09 Jan 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 01:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आ रहे हैं। यहां से वह शाहजहांपुर जाएंगे, जहां भाजपा के दिवगंत विधायक को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से वापस बरेली आएंगे। यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Bareilly Minute to minute program issue
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली में रहेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एनएसजी सुरक्षा दस्ता भी बरेली पहुंच गया है। भाजपा पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बुधवार सुबह लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से विमान द्वारा सुबह 10.55 बजे बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पांच मिनट बाद ही वह 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर के ढकिया परवेजपुर गांव पहुंचेंगे। वहां ददरौल के दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे फिर बरेली पहुंचेंगे। यहां 12.30 बजे रामगंगा नगर आवासीय परियोजना में पहुंचकर वहां रामायण वाटिका में हनुमान मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही इंडोर स्टेडियम बरेली का उद्घाटन भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण 
दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस बरेली पहुंचेंगे। करीब आधा घंटा विश्राम कर मुख्यमंत्री पौने दो बजे बरेली क्लब के मैदान पर पहुंचेंगे। वहां विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व जनसभा करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री 2.50 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर 3.20 बजे से 4.50 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली पहुंचकर वहां से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ को रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed