फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath met BJP leaders at Bareilly Airport

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं से जाना जिले का हाल, एयरपोर्ट पर की मुलाकात

Sun, 24 Dec 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 10:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय विमान से शनिवार दोपहर 11.45 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां वह करीब 10 मिनट तक ठहरे। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath met BJP leaders at Bareilly Airport
बरेली एयरपोर्ट पर सीएम योगी का स्वागत करते मेयर , विधायक व भाजपा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान दिवस के मौके पर शनिवार को मुरादाबाद जाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली एयरफोर्स स्टेशन पर करीब दस मिनट ठहरे। उन्होंने भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर शहर का हालचाल जाना और फिर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय विमान से दोपहर 11.45 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, बरेली के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना मुलाकात करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सपा पर बरसे डिप्टी सीएम: बरेली में बोले- पीडीए की आड़ में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रही समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपाइयों से जिले का हाल जाना। जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक जवाब दिए। वहीं, एयरफोर्स स्टेशन के बाहर पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह  मौजूद रहे। 

इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
बरेली। फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केंद्र एवं उद्यमियों की ओर से कई एमओयू किए गए लेकिन बीडीए के नोटिस इसमें बाधा बन रहे हैं। नोटिस के डर से उद्योगों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। अगर इंडस्ट्री में टिन शेड डालना है तो बरेली विकास प्राधिकरण 1,350 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से डेवलपमेंट चार्ज लेता है। डेवलपमेंट चार्ज इतना अधिक होने की वजह से उद्यमियों को मुश्किल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed