फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM warns CMO, increasing infection and complaints are a matter of concern

सीएम ने सीएमओ को चेताया, बढ़ता संक्रमण और शिकायतें चिंता की बात

Sat, 08 Aug 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
CM warns CMO, increasing infection and complaints are a matter of concern
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में अफसरों को हर हालत में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के निर्देश

विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए अफसरों को आगाह किया कि वह इसे गंभीरता से लें। उन्होंने लगातार शिकायतें मिलने का जिक्र करते हुए सीएमओ को चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थिति न सुधरी तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त सभागार में कोरोना संक्रमण के हालात पर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में अफसरों को संक्रमित लोगों को बेहतर इलाज देने और सूचना मिलते ही तत्काल भर्ती कराने के साथ किसी भी संक्रमित की सूचना मिलने और उसे भर्ती कराने के बीच लग रहे समय को कम से कम रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान सफाई और सैनिटाइजेशन का अभियान चलाने को कहा। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की रोजाना जांच करने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में मनमानी न होने दी जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल से कहा कि बरेली में कोरोना संक्रमण से बचाव और इलाज के मामलों में उन्हें लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है जो काफी चिंता की बात है। संक्रमण को कम करने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएं। अगर कोई जनप्रतिनिधि परेशान करे या दबाव बनाए तो उन्हें तत्काल इसकी सूचना मेल पर भेजें। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश पांडेय, चारों जिलों के डीएम, सीएमओ, एसएसपी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed