फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Grid Scheme... responsible kept misleading even the Principal Secretary

Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना... प्रमुख सचिव तक को गुमराह करते रहे जिम्मेदार

Wed, 20 Nov 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
CM Grid Scheme... responsible kept misleading even the Principal Secretary
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के फेज वन के कार्य को लेकर जिम्मेदार, महापौर और नगर आयुक्त से लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव तक को गुमराह करते रहे। कार्यदायी संस्था के सर्वे और एलाइनमेंट के काम को धरातल पर कार्य की शुरुआत बताकर पेश किया जाता रहा। अब नगर आयुक्त ने कार्यदायी एजेंसी को सर्वे पूरा कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड योजना) स्कीम के तहत मॉडल टाउन की सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाना है। 14 अक्तूबर को लखनऊ में अनमोल कंस्ट्रक्शन को 3.4 किमी सड़क का 46 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। उसी दिन शाम को कुष्ठ आश्रम के सामने भूमि पूजन हुआ था। नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि कार्यादेश जारी कर दो-तीन दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा। अब 35 दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता का दावा, शुरू हो चुका है काम
मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने कई बार कहा कि सीएम ग्रिड योजना का काम शुरू हो चुका है। वह महापौर, नगर आयुक्त और प्रमुख सचिव से भी यही बात दोहराते रहे। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए इंजीनियरों को लगाने की बात भी कही थी। जबकि, हकीकत में अभी तक काम शुरू ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार सड़कों का होना है कायाकल्प
पहले चरण में कुष्ठ आश्रम रोड मार्ग (रेलवे लाइन से डीडीपुरम चौराहा होते हुए गंगाशील अस्पताल तक) और सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने से गुप्ता वॉच तक 440 मीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। दूसरा फेस में सलेक्शन प्वाइंट चौराहे से स्टेडियम रोड तक 574 मीटर लंबी और स्टेडियम रोड से संजयनगर पेट्रोल पंप होते हुए डेलापीर पेट्रोल पंप तक 1,386 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।


--
सीएम ग्रिड योजना के तहत सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी फर्म साइट ऑफिस के लिए जगह देख रही है। फर्म को जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके बाद दूसरे फेज के निर्माण को लेकर भी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed