{"_id":"683e1659b517d120680045a8","slug":"cm-grid-scheme-notice-to-construction-agency-on-deficiencies-bareilly-news-c-4-lko1064-654361-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ग्रिड योजना: खामियों पर निर्माण एजेंसी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ग्रिड योजना: खामियों पर निर्माण एजेंसी को नोटिस
विज्ञापन
डीडीपुरम और एकता नगर में बेततरतीब खोदाई सामने आई
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में खामियां सामने आने पर मुख्य अभियंता ने निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर निर्माण एजेंसी की लापरवाही से कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट (सीएम ग्रिड) के तहत मॉडल टाउन वार्ड में 58.17 करोड़ रुपये की लागत से 3.4 किलोमीटर सड़क, फुटपाथ, सीवर, जलकल, स्टार्म वाटर लाइन और भूमिगत बिजली लाइन बिछाई जानी है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी और कार्यदायी संस्था फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्टेडियम रोड को जोड़ने वाली डीडीपुरम और एकतानगर की सड़क का स्थलीय निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आईं। मुख्य अभियंता ने कहा कि खुले चेंबर में बेरिकेडिंग नहीं की गई है। अगर कोई हादसा होता है तो फर्म की जिम्मेदारी होगी। कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
ये खामियां सामने आईं
आरसीसी ह्यूम पाइप की लाइन एस्टीमेट के मानकों पर खरी नहीं उतरी।
बेतरतीब तरीके से की गई खोदाई से हादसे का अंदेशा।
मॉडल स्ट्रक्चर को 10 जून से पहले तैयार होना था नहीं हो सका।
चेंबर में कांबिंग सही नहीं मिली। कुछ स्थानों पर प्लास्टर क्षतिग्रस्त।
कैप न होने से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के चोक होने का है खतरा।