फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cloudy clouds, cold wave will freeze from tomorrow

छाएंगे बादल, कल से कंपकंपी छुड़ाएगी शीतलहर

Thu, 26 Nov 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cloudy clouds, cold wave will freeze from tomorrow
बुधवार को बरेली में छाई धुंध और बादल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आईएमडी के मुताबिक पर्वतों की हवा का शहर में प्रवेश

विज्ञापन
बरेली। बीते 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद नवंबर में शीतलहर चलने की आशंका भी मौसम विभाग ने जता दी है। जारी अलर्ट के मुताबिक अनुकूल माहौल रहा तो दो एक दिन में पर्वतों की सर्द हवाएं शहर में प्रवेश करेंगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और शीतलहर का अहसास होगा। विशेषज्ञों ने गुरुवार को भी बादल मंडराने के आसार जताए हैं। जिससे धूप बेअसर रहेगी।
बुधवार सुबह से ही घने बादलों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली मगर बेअसर रही। हल्की ही सही मगर हवा ठंड का एहसास करा रही थी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पर्वतों की हवा तेजी से शहर में प्रवेश कर रही है। जिसकी वजह से तापमान अब सामान्य के आसपास दर्ज होने के बाद भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को फिर घने बादल मंडराएंगे और शुक्रवार को शीतलहर चलने की आशंका है। तापमान में दर्ज हुई गिरावट के चलते सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 91 फीसदी रहा।
विज्ञापन

एक्यूआई 278, प्रदूषण का बढ़ा ग्राफ

ठंड का असर बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का दुष्प्रभाव फिर गहराता जा रहा है। बीते दिनों 247 प्वॉइंट दर्ज हुए एक्यूआई में फिर बढ़त हुई है। बरेली कॉलेज के एमिरेट प्रोफेसर डॉ. डीके सक्सेना के मुताबिक, बीते दिनों नमी का स्तर 65 फीसदी था जो अब फिर 90 के पार दर्ज हो रहा है। जिसके चलते वाहनों से निकला धुआं, जल रहा कचरा, निर्माण कार्यों से उड़ रहे धूल के कण धुंध के तौर पर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। बुधवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed