{"_id":"5ed159a88ebc3e9082568e35","slug":"clouds-will-prevail-relief-will-be-provided-by-burning-and-burning-heat-throughout-the-week-bareilly-news-bly4074340130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहेंगे बादल, हफ्ते भर जलती-चुभती गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहेंगे बादल, हफ्ते भर जलती-चुभती गर्मी से मिलेगी राहत
Sat, 30 May 2020 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:10 AM IST
सार
- हवाओं के रुख ने बदला मौसम का मिजाज, 10.5 एमएम बारिश ने दी राहत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिनों से आसमान में मंडरा रहे बादलों ने आखिरकार देर रात शहर को भिगो दिया। देर रात हुई बारिश के असर से हवा में नमी का स्तर बढ़ने से लोगों को जलती-चुभती गर्मी से खासी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगे भी करीब सात दिनों तक शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की बात कही है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार को हवाओं की दिशा में बदलाव के बाद आसमान में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल न होने से लोगों को धूप और उमस का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम शहर में निम्न वायु दाब बनना शुरू हो गया।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे तेज हवाएं चलने लगीं और फिर करीब आधे घंटे तक ठीक-ठाक बारिश हुई। करीब 10.5 एमएम बारिश होने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम यानी 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूतनम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से तीन डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
बारिश से पहले हवा में नमी का स्तर 55 प्रतिशत तक था, जो बारिश के बाद 20 फीसदी की बढ़त के साथ 75 प्रतिशत पहुंच गया। डॉ. गुप्ता ने अगले सात दिन तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। साथ ही, तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने की संभावना से इंकार किया है।