फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds will hover over the week, rain is expected with strong wind

हफ्ते भर मंडराएंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Sun, 26 Apr 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Clouds will hover over the week, rain is expected with strong wind
demo pic - फोटो : demo pic
बरेली। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के हावी होने के चलते पर्वतों के बादलों का शहर में प्रवेश होने के कारण हफ्ते भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को तेजी से फसल काटकर उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेेपी गुप्ता के मुताबिक, पिछले के सालों के मुताबिक इस बार तापमान में स्थिरता नहीं आ पा रही है। हवाओं की दिशा में तेजी से परिवर्तन की वजह से पर्वतों के बादल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। मगर, अनुकूल माहौल यानी निम्न वायु दाब क्षेत्र न होने की वजह से बारिश नहीं कर पा रहे। बताया कि पिछले तीन दिनों से शहर पर हल्के बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार की शाम को भी बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हो सकी। हालांकि, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी सूचनाएं मिली हैं। डॉ. गुप्ता के मुताबिक हवाओं की दिशा को देखते हुए करीब हफ्ते भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। इससे लोगों को तेज धूप से राहत तो मिलेगी मगर किसानों को आफत से बचने के लिए तैयार रहना होगा। शनिवार को बादलों के मंडाराने की वजह से दो डिग्री तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 33.5 तापमान डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed