{"_id":"6a8f3981ae31853e51008e83","slug":"clouds-will-hover-chances-of-rain-if-conditions-become-favorable-bareilly-news-c-4-bly1015-954209-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंडराएंगे बादल, अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंडराएंगे बादल, अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मानसूनी सक्रियता बढ़ने से शहर में बादल मंडराने का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में करीब नौ मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक बादल छाने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं। धूप से उमस हावी रहने के संकेत हैं।
जारी बुलेटिन के अनुसार वातावरण में नमी की अधिकता और धूप निकलने से उमस बनी रहने की संभावना है। 27 से 31 अगस्त तक भी बादल छाएंगे लेकिन तेज बारिश का अभाव रहेगा। कहीं-कहीं रिमझिम और हल्की बारिश की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मानसूनी सक्रियता में क्रमवार हो रही कमी से अगले 24 घंटों में बारिश में कमी और आसमान साफ होने से धूप में तेजी के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।