फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds prevail, 12 mm rain in 24 hours

Bareilly News: दिनभर छाए रहे बादल, 24 घंटे में 12 मिमी बारिश

Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevail, 12 mm rain in 24 hours
बरेली। मानसून के चलते बारिश का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा। तापमान में गिरावट दर्ज होने से बीते दिनों भीषण गर्मी से परेशान लोगों को खासी राहत मिली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर मध्यम, तेज बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 15 मिमी बारिश के बाद सोमवार रात भी घने बादल मंडराते रहे। अनुकूल माहौल बनने पर रात में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार की सुबह आठ बजे तक 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, दिनभर हल्के, घने बादल मंडराते रहे। दोपहर में कुछ देर तक धूप निकली फिर घने बादलाें में छिप गई। शहर में कई जगह रिमझिम और बूंदाबांदी होती रही। शाम छह बजे तक दो मिमी बारिश के साथ आंकड़ा 12 मिमी तक जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक मानसून सक्रिय है। लिहाजा, चार दिन और बारिश का माहौल रहेगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद अधिकतम पार चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री बढ़त के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी सौ फीसदी तक रही। अगले चार दिनों में अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा चलेगी। बादलों की गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed