सड़क हादसे में दंपती की मौत: हाईवे पर ट्रक में फंसी स्कूटी 50 मीटर घिसटी, हादसा देख कांप गया लोगों का कलेजा
रामपुर के मिलक निवासी सुरेंद्र गंगवार कपड़ा व्यापारी थे। वह शनिवार को पत्नी के साथ दवा लेने सीबीगंज आ रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी के औंध मोड़ पर ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। औंध मोड़ पर ट्रक की टक्कर स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी और उनकी पत्नी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया।
रामपुर के मिलक निवासी सुरेंद्र गंगवार (57) कपड़ा व्यापारी थे। मिलक के मुख्य बाजार में इनकी दुकान है। सुरेंद्र गंगवार शनिवार को पत्नी सविता के साथ स्कूटी से बरेली के सीबीगंज दवा लेने आ रहे थे। औंध मोड़ पर ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती रही।
महिला की आंत निकल आई थी बाहर
हादसे के बाद ट्रक रोक चालक फरार हो गया। ट्रक के नीचे आने से सुरेंद्र गंगवार और उनकी पत्नी सविता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की शिकार सविता की आंत बाहर निकल आई थी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही व्यापारी के परिवार में कोहराम मच गया।
सिक्किम हिमस्खलन: सूनी हुई गोद... उजड़ गया सुहाग, तबाही को वो मंजर नहीं भूल पा रही रेखा
कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र गंगवार मिलक नगर पालिका अध्यक्ष केतकी गंगवार के खानदान से थे। सुरेंद्र का बेटा हिमांशु गंगवार अमेरिका में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। यहां बेटी नीशू आईआईटी की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि सुरेंद्र और उनकी पत्नी किसी बीमार से पीड़ित थे। सीबीगंज में किसी वैद्य से उपचार करा रहे थे।