{"_id":"664e87dd8ef9a9c8cc06ec56","slug":"close-swimming-pools-operated-by-ignoring-standards-sdm-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-102146-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों को दरकिनार कर संचालित स्वीमिंग पूल बंद करें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों को दरकिनार कर संचालित स्वीमिंग पूल बंद करें : एसडीएम
Thu, 23 May 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर बनाए गए स्वीमिंग पूल बंद करने का आदेश एसडीएम ने तहसीलदार को दिया है। लेखपाल ऐसे स्वीमिंग पूलों को चिह्नित कर रहे हैं।
एक अनुमान के तहत तहसील क्षेत्र में करीब दर्जनभर स्वीमिंग पूल ऐसे हैं, जिनमें मानकों का पालन नहीं हो रहा। छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर यहां नहाने के लिए पहुंचते हैं। इस वजह से हादसे भी होते रहते हैं। पिछले साल डूबने की वजह से कई मौतें भी हुईं। बीते दिनों स्वीमिंग पूल में नहाने के विवाद में एक युवक ने फायरिंग करके कई लोगों को घायल कर दिया था।
यह मामला तूल पकड़ने के बाद एसडीएम गोविंद मौर्य ने सभी स्वीमिंग पूलों की जांच कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए। तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने सभी लेखपालों को सर्वे करके सूची बनाने के लिए कहा है। मानकों को दरकिनार कर स्वीमिंग पूल संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
मानक पूरे न करने वाले स्वीमिंग पूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। तहसीलदार को जांच कर ऐसे स्वीमिंग पूलों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। - गोविंद मौर्य, एसडीएम