फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clerk of CMO office duped money by promising job in bareilly

Bareilly News: सीएमओ दफ्तर के बाबू ने नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट

Sat, 16 Nov 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

बरेली में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सीएमओ दफ्तर के क्लर्क ने एक व्यक्ति को नौकरी का झांसा दिया। फिर उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
clerk of CMO office duped money by promising job in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के दफ्तर में तैनात क्लर्क ने चपरासी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बरेली कॉलेज के समीप रहने वाले अनिकेत शर्मा ने बताया कि सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी अभिषेक सक्सेना ने उनके बडे़ भाई प्रशांत शर्मा की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। अभिषेक ने बताया था कि जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देगा। अनिकेत को बरेली कालेज के पूर्वी गेट पर बुलाकर अभिषेक ने ढाई लाख रुपये ले लिए। ढाई लाख रुपये लेने के बाद अभिषेक ने दस रुपये के स्टांप पर लिखकर दिया कि अगर नौकरी नहीं लगी तो वह पांच लाख रुपये वापस करेगा। 
विज्ञापन


अभिषेक खुद को सीएमओ कार्यालय का क्लर्क बताता है। अनिकेत ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अगर अभिषेक ने रुपये नहीं लौटाए तो आग लगाकर आत्महत्या करने पर मजबूर होना पडे़गा। बारादरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed