{"_id":"65c4edd4af3a8b7c5d0c0ec3","slug":"clerk-of-basic-education-department-suspended-for-taking-bribe-in-bareilly-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तबादले के नाम पर महिला शिक्षक से ली थी 1.90 लाख रुपये रिश्वत, बीएसए ने बाबू को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तबादले के नाम पर महिला शिक्षक से ली थी 1.90 लाख रुपये रिश्वत, बीएसए ने बाबू को किया निलंबित
Thu, 08 Feb 2024 09:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:05 PM IST
सार
फरीदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रिश्वत लेने के आरोप में कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) दुष्यंत यादव को निलंबित कर दिया गया। बाबू ने दूसरे जिले में तबादले के नाम पर महिला शिक्षक से 1.90 लाख रुपये रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता की ओर से साक्ष्यों के साथ फोन रिकार्डिंग विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। विभागीय जांच में बाबू पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद बृहस्पतिवार को निलंबन की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
बरेली के शाहबाद भूड़ निवासी रचित सक्सेना के अनुसार, बीते साल उनकी पत्नी के स्थानांतरण के नाम पर कनिष्ठ सहायक ने 1.90 लाख रुपये रिश्वत ली। उनकी शिकायत पर मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने मामले की जांच की। जांच में कनिष्ठ सहायक पर लगे आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर ही बीएसए की ओर से आरोपी दुष्यंत के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
निलंबन अवधि के दौरान आरोपी कनिष्ठ सहायक वित्तीय नियम संग्रह खंड-2 महानगर अटैच किया गया है। इस संबंध में बीएसए संजय सिंह का कहना है कि संबंधित कनिष्ठ लिपिक पर साक्ष्यों के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन