फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clerk arrested for taking bribe in Nagar Palika Budaun

Budaun News: नगर पालिका में आठ हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाई से मची खलबली

Mon, 23 Sep 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

बदायूं में मीट की दुकान का लाइसेंस बनाने के एवज में रिश्वत लेते नगर पालिका के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
clerk arrested for taking bribe in Nagar Palika Budaun
आरोपी बाबू मुशाहिद अली - फोटो : विभाग

विस्तार

बदायूं में मीट की दुकान का लाइसेंस बनाने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर पालिका के बाबू मुशाहिद अली को सोमवार को बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर पालिका दफ्तर से बाबू के पकड़े जाने से खलबली मच गई। टीम ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी अरसलान खान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि वह शहर में मीट की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। इसके लिए एक महीने से नगर पालिका बदायूं के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन लाइसेंस का पटल देख रहा बाबू मुशाहिद कभी 20 तो कभी 10 हजार रुपये की मांग करता आ रहा था। काफी खुशामद के बाद मुशाहिद अली से आठ हजार रुपये में बात फाइनल हो गई। 
विज्ञापन


चूड़ियों से खुला राज: पति को फंसाने के लिए रची थी साजिश, वीडियो वायरल होने पर खुद ही फंस गई पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा 
सोमवार को रुपये देने का वादा था। जानकारी मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने अपनी टीम को नगर पालिका के आसपास लगा दिया। पूर्वाह्न 11:46 बजे नगर पालिका कार्यालय में जैसे ही अरसलान ने बाबू मुशाहिद को आठ हजार रुपये दिए टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

एंटी करप्शन की धरपकड़ व कनिष्ठ लिपिक की गिरफ्तारी से नगर पालिका दफ्तर में खलबली मच गई। टीम ने भी किसी को कुछ सोचने समझने का मौका नहीं दिया। बाबू को गाड़ी में बैठाया और सिविल लाइन थाने ले आए। यहां मुशाहिद से पूछताछ की। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर की ओर से सिविल लाइंस थाने में मुशाहिद के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बदायूं में अब तक पकड़े जा चुके हैं पांच मामले
बदायूं में भ्रष्टाचार का खेल जमकर हो रहा है। ऐसा हम नहीं, बल्कि एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई इस वर्ष की कार्रवाई बताती है। एंटी करप्शन टीम ने मार्च में इस्लामनगर थाने से महिला इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद तहसीलदार के पेशकार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा था।

चौकी इंचार्ज दानपुर थाना जरीफनगर को दस हजार रुपये, इसके बाद कादरचौक थाने में तैनात सिपाही को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसी के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी नेम सिंह ग्राम प्रधान पति की शिकायत पर जिला लेखापरीक्षा अधिकारी सहकारी समिति का बाबू संदीप कुमार भारती भी ऑडिट करने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया था। अब नगर पालिका का बाबू रिश्वत खोरी में गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed