{"_id":"68cb255ecb9989ea09038f5e","slug":"cleanliness-fortnight-begins-private-hospital-fined-for-medical-waste-bareilly-news-c-4-vns1074-727873-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, मेडिकल वेस्ट मिलने पर निजी अस्पताल पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, मेडिकल वेस्ट मिलने पर निजी अस्पताल पर जुर्माना
विज्ञापन
बरेली। महापौर व नगर आयुक्त ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत कर सड़क पर झाड़ू लगाई। इस दौरान मेडिकल वेस्ट मिलने पर निजी अस्पताल पर जुर्माना लगाया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इस कार्यक्रम में नगर स्वास्थ, पर्यावरण विभाग समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन में शहर के स्कूल-कॉलेजों के छात्र, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। जनता को बताया गया कि स्वच्छता सिर्फ नगर निगम की नहीं, हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। छात्रों ने गंदगी हटाओ, देश बचाओ, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी और स्वच्छता में है समझदारी लिखे स्लोगन पोस्टर लेकर रैली भी निकाली।
वहीं अभियान के दौरान महापौर उमेश गौतम ने कहा कि वह भी अपने घर, दुकान और गली मोहल्ले को साफ रखें। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान निगम द्वारा स्कूलों, बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
चौपुला स्थित निजी अस्पताल में और उसके आस-पास अस्पताल का मेडिकल वेस्टेज मिलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। उपनगर आयुक्त डॉ. नैन सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। संवाद